Friday, June 28, 2019

video eideting

सतना: बीजेपी नेता ने मुख्य निगम अधिकारी की पिटाई की
मध्य प्रदेश में अभी इंदौर नगर निगम कर्मचारी पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे का बल्ला मार कांड अभी ठंडा नहीं हुआ कि बीजेपी के एक और नेता रामसुशील पटेल ने एक अधिकारी की पिटाई कर दी. मामला सतना के रामनगर का है, जहां के मुख्य निगम अधिकारी को गंभीर हालत में इलाज के लिये रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में बीच बचाव करने आधा दर्जन पार्षद भी पिट गए जिनमें तीन महिला पार्षद भी हैं. सीएमओ का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने अध्यक्ष के करोड़ों के घोटाले की शिकायत की थी और अध्यक्ष अब लगभग आठ करोड़ के गबन के मामले में जमानत पर हैं.

from Videos https://ift.tt/2LwhS5b

via Blogger https://ift.tt/2JbC2hY
June 29, 2019 at 10:14AM

No comments:

Post a Comment