बिजनौर हिंसा मामले में 83 में से 48 आरोपियों को मिली जमानत
पिछले साल 20 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में CAA का प्रदर्शन हिंसक हो गया. बिजनौर के नगीना में भी हिंसा हुई. इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था. बीते बुधवार अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए 83 लोगों में से 48 को सबूतों के अभाव में जमानत दे दी. सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश कर पाने में नाकाम रही.
from Videos https://ift.tt/3aO1KGl
via Blogger https://ift.tt/36zg2XP
January 30, 2020 at 11:16AM
No comments:
Post a Comment