चीन से तनातनी के बीच कश्मीर में LPG स्टॉक करने, स्कूलों को खाली करने के आदेश
तेल विपणन कंपनियों को कश्मीर घाटी में एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की दो महीने की आपूर्ति का स्टॉक रखने का निर्देश देने संबंधी एक सरकारी आदेश को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध के मद्देनजर इस आदेश को लेकर अटकलें लगाई जा रही है. वहीं दूसरी ओर, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला (OmarAbdullah) ने इस तरह के कदम की आवश्यकता पर सवाल उठाया है और कहा कि इस तरह के आदेश दहशत का माहौल पैदा करते हैं.
from Videos https://ift.tt/3iewJyP
via Blogger https://ift.tt/3eJMWd9
June 29, 2020 at 09:53AM
No comments:
Post a Comment