Tuesday, February 23, 2021

पामेला गोस्वामी के मामले में बीजेपी नेता राकेश सिंह गिरफ्तार

पामेला गोस्वामी के मामले में बीजेपी नेता राकेश सिंह गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल पुलिस ने भाजपा नेता राकेश सिंह को मादक पदार्थ जब्ती मामले में संलिप्तता के आरोप में कोलकाता से करीब 130 किलोमीटर दूर पूर्व बर्दमान जिले के गलसी से मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर के बंदरगाह क्षेत्र में भाजपा की प्रदेश समिति के सदस्य के घर में प्रवेश करने से रोकने के आरोप में कोलकाता पुलिस की मादक निरोधक पदार्थ इकाई ने उनके दो बेटों को भी गिरफ्तार किया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजुमो) की राज्य सचिव पामेला गोस्वामी को उनके एक दोस्त और निजी सुरक्षा गार्ड के साथ 19 फरवरी को दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था. उनकी कार से करीब 90 ग्राम कोकीन मिली थी. गोस्वामी ने आरोप लगाया था कि यह सिंह की साजिश है.

from Videos https://ift.tt/3bxTprs

via Blogger https://ift.tt/3qTQTSM
February 24, 2021 at 08:53AM

No comments:

Post a Comment