देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पंजाब कांग्रेस की जंग अभी पूरी तरह से ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Chhattisgarh Congress) में झगड़ा शुरू हो गया है. कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को बदलने का दबाव बनाया जा रहा है. हालांकि, पार्टी आलाकमान ने अब तक सीएम बदलने के संकेत नहीं दिए हैं. शीर्ष पद को लेकर मची खींचतान के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बैठक चल रही है.
from Videos https://ift.tt/3sIj0Gh
No comments:
Post a Comment