जम्मू कश्मीर के हैदरपोरा में मारे गए दो लोगों के शव कब्र से निकाल लिए गए हैं और शवों को अब उनके परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है. परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है. मोहम्मद अल्ताफ भट्ट और डॉ. मुदस्सिर गुल की एक एनकाउंटर के दौरान मौत हो गई थी. दोनों के परिजनों ने मुठभेड़ पर सवाल उठाए थे, वहीं पुलिस ने कानून व्यवस्था के हवाले से उनके शवों को सौंपने से इनकार कर दिया था.
from Videos https://ift.tt/3FvMNHu
No comments:
Post a Comment