Monday, September 30, 2019

आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा की

आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा की
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. ऐसा पहली बार होगा जब ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनाव मैदान में उतर रहा है. आदित्य ठाकरे अभी शिवसेना की युवा शाखा, युवा सेना के प्रमुख हैं. आदित्य ठाकरे ने सोमवार को शिवसेना के कार्यक्रम में चुनाव लड़ने की घोषणा भी की. उन्होंने चुनाव जीतने के लिए शिवसेना के कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मांगा. उन्होंने लोगों से कहा, 'मुझे जीत का भरोसा है, क्योंकि आप सभी का आशीर्वाद मेरे साथ है.' शिवसेना के मौजूदा विधायक सुनील शिंदे आदित्य के लिए अपना स्थान खाली करेंगे.

from Videos https://ift.tt/2o1uoje

via Blogger https://ift.tt/2oLWb7z
October 01, 2019 at 09:59AM

No comments:

Post a Comment