Monday, September 30, 2019

बिहार में बारिश रुकने के बाद बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

बिहार में बारिश रुकने के बाद बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
बिहार के कई जिलों में मुसलाधार बारिश की वजह से बीते कुछ दिनों से जलजमाव की स्थिति है. खास तौर पर पटना और आसपास के जिलों में हालात ज्यादा खराब हैं. मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है.राज्य सरकार के अनुसार बिहार के कई जिलों में हो रही बारिश की वजह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 40 हो गया है. NDRF की कई टीमें प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का कार्य कर रही है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना में बाढ़ से बिगड़े हालात को देखते हुए वायुसेना से मदद मांगी है. हालांकि, सोमवार देर रात से पटना में बारिश नहीं हुई है.

from Videos https://ift.tt/2oIbDl9

via Blogger https://ift.tt/2o7lsc0
October 01, 2019 at 10:29AM

No comments:

Post a Comment