Monday, September 30, 2019

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नकाबपोश बदमाशों ने पत्रकार को जमकर पीटा

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नकाबपोश बदमाशों ने पत्रकार को जमकर पीटा
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार में एक लोकल अखबार चलाने वाले पत्रकार पर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया. बदमाशों ने पत्रकार को सड़क पर पटककर जमकर पीटा और फरार हो गए. मारपीट की इस वारदात को पास ही मौजूद एक शख्स ने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया. पुलिस ने पत्रकार की फरियाद पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दरअसल भिंड के लहार इलाके के निवासी रिपुदमन सिंह 'इंडिया आजकल' नाम से एक लोकल अखबार चलाते हैं. रविवार को रिपुदमन सिंह घर से सब्जी मंडी के लिए निकले थे. तभी रास्ते में बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने रिपुदमन सिंह को घेर लिया और सड़क पर पटककर जमकर पिटाई कर दी.

from Videos https://ift.tt/2nj32oO

via Blogger https://ift.tt/2oJ4hhh
October 01, 2019 at 10:59AM

No comments:

Post a Comment